मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

इंजीनियर ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल,लगा ली आग

तहलका न्यूज,बीकानेर।अपने कंपनी से परेशान एक इंजीनियर ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।जिसे

2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
इंजीनियर ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल,लगा ली आग

तहलका न्यूज,बीकानेर।अपने कंपनी से परेशान एक इंजीनियर ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।जिसे गंभीर हालात में पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।जानकारी मिली है कि पूगल रोड स्थित ऊन मंडी के सामने बने स्मार्ट मीटर के ऑफिस में कार्यरत इंजीनियर अनूपगढ़ निवासी लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने मंंगलवार रात अपने उपर पेट्रोल उड़ेल लिया और अपने आप को आग के हवाले कर दिया।सूचना पर साथी कार्मिक लक्ष्मण सिंह को पीबीएम लेकर गए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। राठौड़ सहित कई कार्मिकों ने आरोप लगाया है कि कंपनी के सीपीएम नीतीश माथुर सभी को परेशान करता है।माथुर के तानाशाही रवैये के चलते सभी कार्मिकों में भारी रोष है और तंग आकर न केवल कंपनी छोड़ रहे है बल्कि इस प्रकार के कदम उठा रहे है।चिकित्सकों ने बताया कि लक्ष्मण सिंह लगभग 40 प्रतिशत झुलस गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मण सिंह राठौड़ पिछले करीब एक वर्ष से कंपनी में कार्यरत हैं और वर्तमान में डिवीजन इंचार्ज के पद पर कार्य कर रहे हैं।उनका कहना है कि कल देर रात लक्ष्मण सिंह को माथुर ने बीकानेर आफिस में बुलाया था।आरोप है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट की गई तथा पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की गई।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: