दहेज के लिये मांगे पांच लाख,मोटरसाइकिल की भी डिमांड
तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के महिला थाने में दहेज के लिये विवाहिता को तंग परेशान करने का

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के महिला थाने में दहेज के लिये विवाहिता को तंग परेशान करने का मामला सामने आया है।पीडि़ता डॉली व्यास ने अपने पति व ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज के लिये तंग करने,मारपीट करने का परिवाद दिया है।डॉली ने बताया कि 8 फरवरी 2015 को हिन्दु रीति रिवाज से उसका विवाह उस्ता बारी बाहर निवासी गोपाल व्यास के साथ हुआ।विवाह उपरान्त उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुरूप सुख सुविधाओं का सामान दिया।लेकिन विवाह के पश्चात उसके पति,सास,ससुर उसके ताने मारते रहे कि उनकी हैसियत के अनुरूप उनके मां-बाप ने सामान नहीं दिया है।इसीलिए अपने पिता से पांच लाख रूपये और मोटरसाइकिल लेकर आ।जिस पर डॉली ने साफ इंकार कर दिया।जिसके बाद से पीडि़ता का पति,सास,ससुर उससे नाराज रहने लगे और दहेज के लिये तंग परेशान करने लगे।उसे घर परिवार के आयोजनों में भी जाने नहीं देते थे। काफी समय बाद उन्होंने पीडि़ता से मारपीट कर उसे बीमारी की हालत में घर से निकाल दिया।इस दौरान कई स्तर पर सामाजिक पंचायती भी की गई। परन्तु नतीजा नहीं निकला।29 जनवरी 26 को जब पीडि़ता अपने माता-पिता को लेकर ससुराल गई तो न तो उसे घर में घुसने दिया और न ही उसके मां-बाप को। जब पीडि़ता ने स्त्रीधन लौटाने को कहा तो वो भी देने से इंकार कर दिया। पीडि़ता ने मामला दर्ज करवाया है। जांच एसआई सविता रानी को सौंपी गई है।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं