मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

लाखों रूपये की कीमत का 40000 लीटर स्प्रिट बरामद

तहलका न्यूज,बीकानेर।आबकारी विभाग की ओर से चलाएं जा रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत अर्जुनसर

2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
लाखों रूपये की कीमत का 40000 लीटर स्प्रिट बरामद

तहलका न्यूज,बीकानेर।आबकारी विभाग की ओर से चलाएं जा रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत अर्जुनसर पल्लू सड़क के किनारे सरहद जैतपुर, भारतमाला रोड़ से करीबन 400-500 मीटर पहले अर्जुनसर की तरफ मुखबिर की इतला पर स्प्रिट से भरे टैंकरों में से अवैध रूप से स्प्रिट ड्रम में निकालते हुये तीन टैंकर जब्त किये गये है। टैंकरों की तलाशी के दौरान प्रत्येक टैंकर से 40000 लीटर स्प्रिट बरामद की गई हैं अर्थात कुल एक लाख बीस हजार लीटर स्प्रिट बरामद हुई है तथा 600 लीटर स्प्रिट अलग से ड्रम में बरामद की गई। बरामद स्प्रिट पंजाब से भरकर सुजानपुर, सिधपुर पाटन गुजरात ले जाई जा रही थी।आबकारी आयुक्त नमित मेहता के नेतृत्व में संचालित विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन बीकानेर श्रीमती मनीषा लेघा के आदेशानुसार उपायुक्त आबकारी निरोधक दल पोमाराम रोहिण के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी संजीव पटावरी,सहायक आबकारी अधिकारी प्रताप सिंह डूडी के नेतृत्व में प्रहराधिकारी लूनकरणसर आबकारी थाना भगाराम ईनाणियां ने मय जाप्ता यह कार्रवाई की। कार्यवाही में जयदयाल,प्रहराधिकारी आबकारी थाना खाजूवाला का भी विशेष योगदान रहा है। अवैध रूप से स्प्रिट निकालते हुये मौके से 04 मुल्जिमों को गिरफ्तार कर मौके की कार्यवाही पूर्ण कर आबकारी थाना लूनकरणसर में धारा 16/54, 54 ए राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 में अभियोग दर्ज किया गया है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: