मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

स्प्रे चढऩे से 35 साल के युवक की हुई मौत

  तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के बज्जू थाना क्षेत्र के गांव बांगड़सर में खेत पर कृषि

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
स्प्रे चढऩे से 35 साल के युवक की हुई मौत

 

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के बज्जू थाना क्षेत्र के गांव बांगड़सर में खेत पर कृषि कार्य के दौरान हुए हादसे में एक युवक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवादी बांगड़सर निवासी चाचा महेंद्र सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 12 मई की सुबह उनका भतीजा 35 वर्षीय सुरेंद्र सिंह पुत्र विशाल सिंह अपने खेत में कृषि कार्य कर रहा था।इसी दौरान स्प्रे चढऩे से उसकी तबीयत बिगड़ गई तथा हालत गंभीर होने पर उसे बज्जू अस्पताल में भर्ती करवाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे पीबीएम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया,जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।घटना के बाद परिवार में शोक की लहर छा गई।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: