मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

शहर के सोनगिरी कुंआ क्षेत्र में चाकूबाजी,युवक घायल

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के नयाशहर थाना इलाके में चाकूबाजी की वारदात सामने आई है।बताया जा रहा

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
शहर के सोनगिरी कुंआ क्षेत्र में चाकूबाजी,युवक घायल

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के नयाशहर थाना इलाके में चाकूबाजी की वारदात सामने आई है।बताया जा रहा है कि सोनगिरी कुंआ क्षेत्र में यह वारदात हुई है।जिसमें एक युवक घायल हुआ है।जिस युवक के चाकू लगा है।वह कमल गहलोत नामक युवक है।जिसे पीबीएम के ट्रोमा सेन्टर में भर्ती करवाया गया है।मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब आधे घंटे से इस युवक का हमला करने वाले कुछ युवक इंतजार कर रहे थे। जिनके हाथ में डंडे वगैरह भी थे।जैसे ही कमल यहां से गुजरा उस पर युवक टूट पड़े और एक युवक ने चाकू से हमला बोल दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की।किन्तु किसी ने घटना की जानकारी नहीं दी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पता चला है कि युवक पर हमला करने वालों में हनुमान नामक युवक है,जिसके साथ चार से पांच जने ओर शामिल रहे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: