मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

सड़क हादसे में युवक की मौत

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है।केवल

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
सड़क हादसे में युवक की मौत

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है।केवल इस माह में एक दर्जन के करीब सड़क हादसों में डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग अकाल मौत के शिकार हुए है।रविवार को फिर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है।जानकारी मिली है कि श्रीडूंगरगढ़ के स्टेट हाईव पर कार व मोटरसाइकिल की भिड़ंत हुई है। हादसे में मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गये और सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस को अवगत कराया गया।घटना के बाद आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस मौके पर पहुंची।वहीं गांव आड़सर के युवाओं ने भी राहत कार्य में सहयोग किया।मृतक के शव को एंबुलेंस की सहायता से श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।मृतक की पहचान आसासर निवासी 27 वर्षीय राजेश सांसी के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि राजेश आड़सर से अपने गांव आसासर लौट रहा था।इसी दौरान रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी हैहादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।युवक की असमय मौत से परिजनों में शोक की लहर है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: