मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

आम आदमी पार्टी करेगी पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों को लेकर संगठन विस्तार

तहलका न्यूज,बीकानेर।आम आदमी द्वारा आगामी पंचायत चुनाव एवं नगर निकाय चुनावों को देखते हुए पूरे

2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
आम आदमी पार्टी करेगी पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों को लेकर संगठन विस्तार

तहलका न्यूज,बीकानेर।आम आदमी द्वारा आगामी पंचायत चुनाव एवं नगर निकाय चुनावों को देखते हुए पूरे राजस्थान में संगठन को मजबूत करने के लिए बैठकों का दौर शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में बीकानेर जिले की विभिन्न विधानसभाओं में 27 मई से 29 मई तक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकें आयोजित की जाएंगी।पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी त्रिलोक दीप एवं प्रदेश महासचिव कीर्ति पाठक बीकानेर प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं,युवाओं,किसानों एवं आमजन से संवाद कर संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करेंगे।पार्टी नेताओं ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी इस बार पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों में मजबूती के साथ अपने प्रतिनिधि मैदान में उतारेगी और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।इस अवसर पर बीकानेर जिलाध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़ ने कहा कि राजस्थान की जनता अब पारंपरिक राजनीति से बदलाव चाहती है। आम आदमी पार्टी गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक संगठन को मजबूत कर आमजन की आवाज को चुनावी मंच तक पहुंचाने का कार्य करेगी। इसको लेकर बीकानेर की विधानसभा क्षेत्रों में बैठकों का आयोजन बुधवार से रहेगा। जिसकी शुरू बीकानेर पश्चिम से होगी। इसके बाद 28 मई को नोखा तथा 29 मई को बज्जू,लूणकरणसर और बीकानेर पूर्व में बैठकेें रखी गई है। बीकानेर महासचिव प्रोफेसर सलवीर समेजा ने कहा कि आने वाले पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। पार्टी ईमानदार राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी तथा युवाओं और कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: