युवती से मारपीट कर सोने की चैन छीनने का आरोप
: एक ही परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज तहलका न्यूज़,श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र

: एक ही परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज
तहलका न्यूज़,श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में दो भाइयों के एक परिवार के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने परस्पर मामले दर्ज करवाए है। शनिवार शाम को दर्ज हुए इस मामले में परिवादी ने घर की दीवार तोडक़र घर में घुसने और माँ बेटी से मारपीट कर धमकाने के आरोप में एक ही परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ आरोप लगाए है।गांव रीड़ी निवासी रूपादेवी पत्नी जगदीश सिद्ध ने अपने देवर मेघनाथ उसके बेटे जितेंद्र, उसकी पत्नी बसंती देवी, व पुत्री सुलोचना के खिलाफ आरोप लगाए है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि 30 अप्रैल 2026 को सुबह 8 सुबह बजे वो अपनी भतीजी के विवाह में गांव ऊपनी गई थी। उसके बच्चे साथ गए थे और एक नाबालिग किशोरी घर पर थी। विवाह समारोह संपन्न होने के बाद उसी रात अलसुबह करीब3 बजे वे घर लौटे तो देखा नाबालिग किशोरी घर पर नहीं है। पुत्री बेहोशी की हालत में पशुओं के बाड़े के पास मिली। आरोपियों ने घर की दीवार तोडकर किशोरी के साथ मारपीट की और उसके गले में
पहनी हुई चैन छीनकर भाग गए। 1 मई को सुबह करीब 11 बजे से आरोपी पुन: तैश में आ गए और गंदी गालियां देते हुए उसके और बीच बचाव करने आई उसकी बेटियों के साथ मारपीट की। पीडि़ता नेबताया कि आरोपियों ने उसके घर की दीवार तोड़ दी और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को दी है।विदित रहे इसी मामले में इससे पूर्व आरोपी पक्ष से परिवादी पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जा चुका है। दोनों पक्षों की ओर से दर्ज परस्पर मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं