अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ कार्रवाई,4 घरेलू गैस सिलेंडर सहित उपकरण जब्त
तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर में अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ जिला रसद विभाग ने मंगलवार रात कार्रवाई

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर में अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ जिला रसद विभाग ने मंगलवार रात कार्रवाई करते हुए 4 घरेलू गैस सिलेंडर सहित रिफिलिंग उपकरण जब्त किए। कार्रवाई जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा के नेतृत्व में शिवबाड़ी क्षेत्र के बकरी चौक और सर्वोदय बस्ती स्थित मोर पंख भवन के पास टीम ने यह कार्यवाही की रसद विभाग के अनुसार,जांच के दौरान पाया गया कि घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से ऑटो में गैस भरी जा रही थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर 4 सिलेंडर,2 गैस रिफिलिंग मोटर और 2 कांटे (तोलन यंत्र) जब्त किए।
अवैध रिफिलिंग करना कानूनी अपराध
जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करना और इस तरह अवैध रिफिलिंग करना कानूनन अपराध है।इससे बड़े हादसों की आशंका बनी रहती है और आमजन की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।हालांकि,शहर में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग लंबे समय से जारी है।कई इलाकों में दुकानों,ठेलों और व्यावसायिकप्रतिष्ठानों पर खुलेआम घरेलू सिलेंडरों से काम लिया जा रहा है।ऐसे में रसद विभाग की यह सीमित कार्रवाई सवालों के घेरे में है।स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग केवल 4 सिलेंडर जब्त किए है।जबकि जमीनी स्तर पर अवैध गैस रिफिलिंग और घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग बड़े पैमाने पर जारी है।रसद अधिकारी ने कहा कि जिले में इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्रशासन को दें।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं