ओर इस अधिवक्ता पिता पुत्र की चलती कार पर गिरा पेड़,मची खलबली
तहलका न्यूज,बीकानेर।मार्च समाप्ति के साथ ही मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।कभी

तहलका न्यूज,बीकानेर।मार्च समाप्ति के साथ ही मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।कभी तेज बारिश तो कभी उमस।दिन भर रहरहकर गर्मी के बीच शाम को अंधड़ चलने से एक बारगी जीवन अस्त व्यस्त सा हो गया।हालात यह हो गये कि आसमान मेें मिट्टी के गुबार के साथ आसमान में काले बादल भी छा गये।जिसके बाद हल्की बारिश का दौर भी शुरू हुआ।तेज अंधड़ के कारण कलेक्ट्री परिसर में अधिवक्ता की चलती कार पर पेड़ गिर गया।कार में अधिवक्ता अपने पिता के साथ जा रहे थे।दोनों बाल-बाल बचे। हालांकि गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।जानकारी मिली है कि कलेक्ट्री परिसर एरिया से एडवोकेट जगदीश शर्मा और उनका बेटा मनीष गौड़ कार से गुजर रहे थे।आंधी चलने से एक पेड़ चलती कार के अगले के अगले हिस्से पर गिरा। कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्र्रस्त हुआ। हालांकि एड जगदीश और मनीष बाल-बाल बच गए।पेड़ गिरने के कारण बिजली के तार भी टूट गए।ऐसे में बिजली का खंभा ठेले पर जा गिरा और ठेले के सामान भी सड़क पर बिखर गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।कलेक्ट्री में शाम को बड़ी संख्या में ठेले लगते हैं।
दुकानों के बाहर रखा सामान उड़ा
तेज अंधड़ का असर शहर के कई हिस्सों में देखने को मिला। दुकानों-घरों के बाहर रखा सामान हवा में उड़ गया। राहगीरों और व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को बीकानेर में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।तापमान में बढ़ोतरी के बीच आई इस आंधी ने मौसम को अचानक बदल दिया,लेकिन बारिश नहीं होने से उमस बरकरार रही।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं