मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

नाराज दामाद ने अपनी सास-पत्नी पर दर्ज करवाया मामला

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थानान्तर्गत दहेज प्रताडऩा का मुकदमा दर्ज कराने से नाराज एक

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
नाराज दामाद ने अपनी सास-पत्नी पर दर्ज करवाया मामला

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थानान्तर्गत दहेज प्रताडऩा का मुकदमा दर्ज कराने से नाराज एक दामाद ने अपनी सास और पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि बिग्गाबास निवासी सरबती देवी पत्नी धर्मनाथ सिद्ध ने अपने दामाद रतननाथ उर्फ रामरतन पुत्र सहीनाथ सिद्ध,निवासी लिखमादेसर (हाल जैसलसर रोही) के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।पीडि़ता के अनुसार,15 अप्रैल की शाम वह अपने घर के सामने स्थित बाड़े में गाय का काम कर अपनी बेटी के साथ वापस लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी अचानक हाथ में लोहे का सरिया लेकर आया और उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।हमले में सरबती देवी और उनकी बेटी को चोटें आई हैं। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने उन्हें धमकी दी कि यदि दहेज का मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। घटना के बाद पीडि़ता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गजेंद्र सिंह को सौंप दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: