मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

नौनिहालों को दिया जा रहा है बैडमिन्टन-योग का प्रशिक्षण

तहलका न्यूज,बीकानेर।गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही शहर में जगह-जगह समर कैंपों की रौनक बढ़

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
नौनिहालों को दिया जा रहा है बैडमिन्टन-योग का प्रशिक्षण

तहलका न्यूज,बीकानेर।गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही शहर में जगह-जगह समर कैंपों की रौनक बढ़ गई है। एमएम ग्राउंड के पीछे लोड़ा मोड़ बगीची स्थित एलएम स्पोर्ट्स एकेडमी में भी 15 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में बच्चों को बैडमिंटन और योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।कैंप में बैडमिंटन में लगभग 100 और योग में करीब 50 बच्चे भाग ले रहे हैं,वहीं कुल मिलाकर 200 से अधिक बच्चों की भागीदारी दर्ज की गई है। चार अनुभवी कोचों की देखरेख में बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है,जिससे वे खेलों में अपनी प्रतिभा को निखार सकें।आयोजकों के अनुसार,पिछले सीजन में भी यहां प्रशिक्षण लेने वाले कई बच्चों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर मेडल हासिल किए हैं,जो इस कैंप की सफलता को दर्शाता है।आयोजनकर्ता जे पी व्यास ने बताया कि समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों को गर्मी की छुट्टियों के दौरान मोबाइल से दूर रखकर शारीरिक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना है,ताकि उनका शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर तरीके से हो सके।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: