मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

फेरे खाने से पहले खाई हवालात की हवा

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है।जिसमें एक

2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
फेरे खाने से पहले खाई हवालात की हवा

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है।जिसमें एक युवक को अपनी शादी से तीन दिन पहले हवालात की हवा खानी पड़ी।मामला तोलियासर गांव का है। जहां शादी से महज तीन दिन पहले एनडीपीएस एक्ट के एक फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।आरोपी 6 जुलाई को शादी करने वाला था और हल्दी की रस्म के बाद आयोजित बनोरे के भोज में शामिल होकर भोजन कर रहा था।इसी दौरान सेरूणा थाना पुलिस ने दबिश देकर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।सेरूणा थानाधिकारी संध्या बिश्नोई ने बताया कि करीब सवा वर्ष पहले पुलिस ने अंकित राजपुरोहित को अफीम के साथ गिरफ्तार किया था।बाद में मामले की जांच सेरूणा थाना पुलिस को सौंपी गई।जांच के दौरान अंकित राजपुरोहित से पूछताछ में उसके भाई आनंद राजपुरोहित का नाम भी सामने आया,जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई।पुलिस के अनुसार आनंद राजपुरोहित की गिरफ्तारी के लिए कई बार संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था।इस बीच तकनीकी टीम उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी।पुलिस को सूचना मिली कि आनंद राजपुरोहित की 6 जुलाई को शादी है और वह अपने गांव में मौजूद है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तोलियासर गांव में दबिश दी और हल्दी समारोह के बाद बनोरे के भोज में मौजूद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।फिलहाल आरोपी सेरूणा थाना पुलिस की हिरासत में है।उससे एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले में पूछताछ की जा रही है। पुलिस आज आरोपी को एनडीपीएस न्यायालय में पेश करेगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: