बीकानेर मूल के विनय जोशी ने संभाला जैसलमेर सदर थानाधिकारी का पद
तहलका न्यूज,बीकानेर। राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारी विनय जोशी ने सोमवार को जैसलमेर में सदर

तहलका न्यूज,बीकानेर। राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारी विनय जोशी ने सोमवार को जैसलमेर में सदर थानाधिकारी के पद पर पदभार ग्रहण किया। बीकानेर मूल निवासी जोशी ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी प्राथमिकताएं गिनवाते हुए कहा कि अपराध पर अंकुश लगाना ही पुलिस की पहली प्राथमिकता होती है।बॉर्डर एरिया होने के कारण यहां अधिकता सजगता बरतने की आवश्यकता है।उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि वे पुलिस का सहयोग करें ताकि अपराधियों के उनके अंजाम तक पहुंचाया जा सके। थाने के जवानों व जैसलमेर के पुलिस अधिकारियों ने जोशी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
बीकानेर से हुई शिक्षा
जोशी की प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर में हुई है। बेसिक स्कूल से 10 व 12 वीं की परीक्षा उतीर्ण करने के बाद सूरतगढ़ में रहकर बी कॉम,एमएससी की। यहीं से उन्होंने आरपीएससी की तैयारी कर 2022 में आरपीएस की परीक्षा पास कर 2024 में ट्रेनिंग हासिल की। जिसके बाद जैसलमेर पदस्थापन किया गया।
परिवारजनों व शुभचिंतकों ने दी शुभकामनाएं
चोरूलाल-आशादेवी जोशी के पुत्र विनय जोशी के जैसलमेर में पोस्टिंग होने पर परिवारजनों व शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। उनके बहनाई द्वारका दास आचार्य,बहन राधिका आचार्य,जैसलमेर के व्यवसायी कुंजबिहारी व्यास,बीकानेर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा,प्रवीण भाटिया सहित अनेक जनों ने प्रसन्नता जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं