राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बीकानेर के खिलाड़ियों का दबदबा
तहलका न्यूज,बीकानेर।अलवर में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर व जूनियर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बीकानेर के

तहलका न्यूज,बीकानेर।अलवर में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर व जूनियर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बीकानेर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।सुनील व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता सब जूनियर श्रीकांत बिस्सा ने स्वर्ण पदक ओर रणजीत मंडल ने रजत पदक प्राप्त किया।वही जूनियर पुरुष वर्ग में नितेश स्वामी में रजत पदक प्राप्त किया।सब जूनियर बालिका वर्ग में चंचल भारती,ममता चांवरिया,सिद्धि कुमारी,कशिश बन ने स्वर्ण पदक ओर सुचित्रा सेन ओर अवनी पुरोहित ने रजत पदक व प्रियांशी ओझा,प्रतिज्ञा ने कांस्य पदक प्राप्त किया।जूनियर महिला वर्ग में कोमल विश्नोई ने स्वर्ण पदक श्वेता कंवर भाटी ने रजत पदक ओर सुहानी शर्मा,पूजा विश्नोई ने कांस्य पदक प्राप्त किया। खिलाड़ियों के बीकानेर पहुंचने पर बद्री प्रसाद ओझा,सुशील व्यास,हंसराज किराडू,दक्ष सिंह चौहान,नारायण ओझा,अविनाश व्यास व जय शंकर ओझा ने प्रसन्नता जाहिर की।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं