मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

बीकानेर की छात्रा का राष्ट्रीय टीम में चयन

तहलका न्यूज,बीकानेर।राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार रोल प्ले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन उदयपुर में किया

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
बीकानेर की छात्रा का राष्ट्रीय टीम में चयन

तहलका न्यूज,बीकानेर।राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार रोल प्ले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन उदयपुर में किया गया। इस प्रतियोगिता में बीकानेर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी,कोलायत ब्लॉक की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.अरूण कुमार ने बताया कि ब्लॉक और जिला स्तर पर चयनित होकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता बीकानेर टीम का राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता हेतु चयन किया गया है। इसके अतिरिक्त उदयपुर में ही आयोजित राज्य स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में राउमावि कोटड़ी,ब्लॉक कोलायत की छात्रा टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।शिक्षा विभाग द्वारा दोनों टीमों और विद्यालय स्टॉफ को बधाई दी गई। इसके अतिरिक्त विकसित भारत कार्यक्रम में जिला स्तर पर चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे छात्र छात्राओं को सीडीईओ डॉ.अरूण कुमार,सहायक निदेशक अनिता बिश्नोई और कार्यक्रम प्रभारी प्रिया पडि़हार द्वारा जिला कार्यालय में प्रशस्ति पत्र और नकद राशि के साथ सम्मानित किया गया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: