मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

दवा प्रतिनिधि संगठन बीकानेर का वार्षिक अधिवेशन संपन्न 

तहलका न्यूज,बीकानेर।दवा प्रतिनिधि संगठन-बीकानेर का वार्षिक अधिवेशन आज सिद्ध धर्मशाला ,बीकानेर में आयोजित किया गया।इस

2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
दवा प्रतिनिधि संगठन बीकानेर का वार्षिक अधिवेशन संपन्न 

तहलका न्यूज,बीकानेर।दवा प्रतिनिधि संगठन-बीकानेर का वार्षिक अधिवेशन आज सिद्ध धर्मशाला ,बीकानेर में आयोजित किया गया।इस अधिवेशन में सचिव कॉ.सवाई दान चारण ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा कोषाध्यक्ष कॉ. धीरज सिंह ने आय एवं व्यय का लेखा-जोखा सबके सामने प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में दवा प्रतिनिधि यूनियन के प्रान्तिय उपाध्यक्ष कॉ.संजय माथुर ने अपने उद्बोधन में श्रम कानून में हुए अवान्छनीय बदलाव को लेकर चर्चा करते हुए सीटू एवं एफएमआरएआई द्वारा किय गये विभिन्न आन्दोलन एवं आगामी प्रोग्राम पर सभी को एकजुटता दिखाने का आह्वान किया । जिसमें श्रमिकों पर होने वाले अत्याचारों को रोका जा सके, साथ ही आगामी होने वाले कार्यक्रम हेतु सभी को जागरूक करते हुए प्रत्येक प्रोग्राम को सफल बनाने का आग्रह किया।राज्य सचिव कॉ.सवाई दान चारण ने बीकानेर इकाई की उपलब्धियो की चर्चा करते हुए सभी को एकजुट रहते हुए अपने हितो हेतु सदैव लामबध रहते हुए संघठन को मजबूत रखने का सुझाव दिया। इस वार्षिक मीटिंग में बीकानेर इकाई से सेवानिवृत्त हुए साथी कॉम.नीरज रावत का कॉम संजय माथुर द्वारा स्वागत किया गया इस दौरान कॉम नीरज रावत  ने अपने कार्यकाल के सभी यादगार पहलू साथियों के बीच साझा किए और यूनिट को रु5100/- का चैक अपनी तरफ से भेंट किया।कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ जिसमें सर्व सहमती से कॉ.सावन कच्छावा को जिला सचिव एवं कॉ.धीरज सिंह को कोषाध्यक्ष पद हेतु चुना गया। साथ ही सह सचिव पद हेतु कॉ.आयुष आचार्य एवं कॉ.नावेद सिद्दकी एवं जॉइंट ट्रेजरार हेतु कॉम उज्जैर जमाल को चुना गया।इस वार्षिक सम्मेलन में बीकानेर इकाई के 115 से अधिक साथियो ने भाग लेकर सम्मेलन को सफल बनाया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: