बड़ा बाजार में व्यक्ति का फंदे से लटका मिला शव
तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र एक जने ने घर की ऊंपरी मंजिल पर

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र एक जने ने घर की ऊंपरी मंजिल पर फांसी फंदा लगाकर अपने जीवन को खत्म कर लिया।बताया जा रहा है कि बड़ा बाजार के सुराणा मोहल्ला में रविवार सुबह एक जने के फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।जानकारी के अनुसार सुराणा मोहल्ला निवासी 44 वर्षीय श्रवण सोलंकी पुत्र चंपालाल ने अपने घर में फांसी लगा ली।पता चला है कि उसकी पत्नी बच्चों सहित पीहर गई हुई थी।सूचना पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान के सेवादार हाजी जाकिर,हाजी नसीम,सोएब भाई,मोहम्मद जुनैद खान,राजकुमार खडग़ावात,अयूब चाचा,अब्दुल सतार,इमरान,शकील और अख्तर भाई की टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची।एएसआई राकेश की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारकर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया,जहां शव को मोर्चरी में रखवाया गया।फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं हो सका है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।घटनास्थल पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी के सहित अन्य सदस्यों ने भी सहयोग किया।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं