मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

आरएसी के दिवगंत कार्मिक के परिजनों को सौंपी एक करोड़ से ज्यादा की क्लेम राशि

तहलका न्यूज,बीकानेर।तीसरी बटालियन आरएसी बीकानेर के परिसर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मण्डल बीकानेर द्वारा

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
आरएसी के दिवगंत कार्मिक के परिजनों को सौंपी एक करोड़ से ज्यादा की क्लेम राशि

तहलका न्यूज,बीकानेर।तीसरी बटालियन आरएसी बीकानेर के परिसर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मण्डल बीकानेर द्वारा पुलिस सैलेरी पैकेज के सम्बन्ध में सभा आयोजित की गई।सभा में आरएसी तीसरी बटालियान की कमाण्डेन्ट श्रीमती सीमा हिंगोनिया,उपमहाप्रबंधक बीकानेर अंचल सौम्य रजंन साहू, रिजनल मैनेजर सुजित कुमार सुमन,धर्मवीर,सहायक महाप्रबंधक डिपोजिट एवं समस्त अधिकारीगण मौजूद रहे।तीसरी बटा आरएसी बीकानेर में पदस्थापित दिवंगत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्वर्गीय नवरत्न के परिवार को पुलिस सैलेरी पैकेज के तहत दुर्घटना बीमा 01 करोड़ 10 लाख की क्लेम राशि का चेक कमाण्डेन्ट श्रीमती सीमा हिंगोनिया,उपमहाप्रबंधक बीकानेर अंचल सौम्य रजंन साहू,सुजित कुमार सुमन रिजनल मैनेजर,धर्मवीर,सहायक महाप्रबंधक डिपोजिट एजीएम द्वारा स्वर्गीय नवरत्न की धर्मपत्नि श्रीमती मोनिका एवं सुपुत्र कुनाल धारु को सौंपा गया।यह पूरी क्लेम प्रक्रिया पुलिस विभाग और बैंक के आपसी समन्वय से बेहद पारदर्शी तरीके से पूर्ण की गई। त्वरित क्लेम सेटलमेंट के लिए के लिए श्रीमती सीमा हिंगोनिया कमाण्डेन्ट द्वारा इतनी बड़ी क्लेम राशि को बिना किसी परेशानी के और बेहद कम समय में पास करने के लिए एसबीआई बैंक प्रबंधन का विशेष आभार जताया।समारोह के दौरान के तीसरी बटालियन आरएसी बीकानेर के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, एसबीआई बैंक के अधिकारी और स्वर्गीय नवरत्न के परिजन उपस्थित रहें।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: