खेत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के हदां थाना क्षेत्र के एक युवक खेत में पेड़ पर लटका मिला।आशंका
J
1 मिनट पढ़ने में
0 शेयर

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के हदां थाना क्षेत्र के एक युवक खेत में पेड़ पर लटका मिला।आशंका जताई जा रही है कि युवक ने आत्महत्या की है।जानकारी मिली हे कि नान्दड़ा गांव में 33 वर्षीय चतुरगिरि ने अपने खेत में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी मृतक के भाई अखुगिरी ने पुलिस को दी।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाया।मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं