मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

जरूरतमंद कन्याओं को बांटे बर्तन

तहलका न्यूज,बीकानेर।दस फरवरी में होने जा रहे पुष्करणा समाज के सामूहिक विवाह समारोह में जरूरतमंद

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
जरूरतमंद कन्याओं को बांटे बर्तन

तहलका न्यूज,बीकानेर।दस फरवरी में होने जा रहे पुष्करणा समाज के सामूहिक विवाह समारोह में जरूरतमंद कन्याओं की मदद के लिये अब स्वयंसेवी संस्थाएं आगे आने लगी है और अपने सामथ्र्य अनुसार कन्याओं को सहयोग कर रही है।जिसके चलते मंगलवार को बी के स्कूल के पीछे स्थित केशरी नंद सेवा समिति की ओर से कन्याओं के परिजनों को दाल के सामान में उपयोग आने वाले बर्तनों का वितरण किया गया।अध्यक्ष रामनारायण आचार्य की अगुवाई में सचिव सुनील दत्त ओझा,कोषाध्यक्ष नवल आचार्य,कृष्णकांत पुरोहित,किशन ओझा,शशिकुमार व्यास,सरोज देवी आचार्य,संगीता आचार्य,कौशल्या पुरोहित सहित सदस्य गणों ने 45 जरूरतमंद कन्याओं के परिजनों को आठ प्रकार के बर्तनों का वितरण किया। आचार्य ने बताया कि संस्था की ओर से पिछले कई वर्षों से प्रत्येक सावे में ऐसी कन्याओं को सामान का वितरण किया जाता है। इसके अलावा भी संस्था समय समय पर सामाजिक कार्य कर जरूरतमंदों की मददगार बनती है। 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: