मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

बिजली के पोल का कार्य करने वाले ने लगाई फांसी

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या

2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
बिजली के पोल का कार्य करने वाले ने लगाई फांसी

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।जानकारी मिली है कि केला गांव की रोही में बिजली पोल लगाने के कार्य में लगे युवक ने फांसी लगा ली।घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।पुलिस ने मामला दर्ज क र शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।पुलिस के अनुसार मृतक के भाई छोटेलाल बसेरा निवासी जिला गिरिडीह (झारखंड) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका चचेरा भाई दिनेश कुमार पुत्र पांडु मांझी ठेकेदार गोविंद महतो के अधीन बिजली के पोल लगाने का कार्य करने के लिए छत्तरगढ़ क्षेत्र में आया हुआ था।रिपोर्ट में बताया गया कि 8 जुलाई को दोपहर क रीब 12 बजे दिनेश की तबीयत खराब होने पर वह आराम करने के लिए चला गया। दोपहर करीब 3 बजे जब साथी मजदूरों ने उसे कमरे पर नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान कमरे से करीब आधा किलोमीटर दूर केला गांव की रोही में एक पेड़ पर दिनेश फंदे से लटका मिला।ठेकेदार के कर्मचारियों ने उसे तुरंत उपचार के लिए राजकीय अस्पताल लूणकरणसर पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।9 जुलाई को प्राप्त लिखित रिपोर्ट के आधार पर छत्तरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: