मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

जोशीवाड़ा स्थित घर में रखा इलेक्ट्रिक सामान चोरी

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के दिन दहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है।जिसमें

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
जोशीवाड़ा स्थित घर में रखा इलेक्ट्रिक सामान चोरी

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के दिन दहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है।जिसमें घर में रखा सामान चोर उठा ले गया। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है।बताया जा रहा है कि जोशीवाड़ा स्थित लक्ष्मी इलेक्ट्रिक के मालिक अविनाश बोहरा के घर यह वारदात हुई है।बोहरा ने बताया कि घर के नीचे ही उनकी इलेक्ट्रिक की दुकान में किसी ग्राहक का ऑर्डर पैक किया सामान रखा था।शुक्रवार सुबह जब ग्राहक अपना सामान लेने आया तो वहां रखा सामान रखा गायब मिला।जब आसपास पता किया तो सामान नहीं दिखा।ऐसे में आसपास के सीसीटीवी चैक किये तो उसमें एक युवक सामान अपने कंधे पर ले जाता नजर आ रहा है।पता चला है कि यहां पास ही एक दुकान का माल बोलरो गाड़ी से मजदूर उतारकर रख रहे थे।इसका फायदा उठाते हुए उसने घर का सामान चुरा लिया।ताकि किसी को शक ना हो।मजे की बात तो यह है कि यहां चहल पहल रहती है और इस प्रकार घर में रखा सामान चोरी हो जाना कही न कही चिंता का विषय है।इस घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: