गोलगप्पे का ठेला लगाने के विवाद में मारपीट
तहलका न्यूज,बीकानेर।बीकानेर में गोलगप्पे का ठेला लगाने की जगह को लेकर दो पक्ष भिड़

तहलका न्यूज,बीकानेर।बीकानेर में गोलगप्पे का ठेला लगाने की जगह को लेकर दो पक्ष भिड़ गए।कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया।कुछ लोगों ने एक युवक को घेर कर लाठियां बरसा दी।मामला जिले के लूणकरणसर कस्बे के कालू रोड का है।वारदात कोर्ट के सामने शनिवार को हुई।लूणकरणसर थाना अधिकारी गणेश कुमार विश्नोई के अनुसार- गोलगप्पे का ठेला लगाने को लेकर मारपीट हो गई। दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। युवकों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में एक युवक को घेरकर उसे लाठियों से मारा गया।मारपीट की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया। छह युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। डिटेन किए युवकों की गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
पहले भी कई बार हो चुकी कहासुनी
घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मारपीट में कई युवकों को चोटें आई हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ठेला लगाने की जगह को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी है और आए दिन ठेले वाले आपस में उलझते रहते हैं।इसी बीच किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं