शहर के इस होटल के किचन में लगी आग,मची अफरा तफरी
तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के कोटगेट थानान्तर्गत एक होटल में आग लगने से अफरा तफरी मच गई।जानकारी

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के कोटगेट थानान्तर्गत एक होटल में आग लगने से अफरा तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल हीरालाल मॉल और रेस्टोरेंट में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। आग रेस्टोरेंट की किचन में लगी।धुआं और आग की लपटें दूर तक दिखाई दीं।सूचना मिलते ही पांच दमकल मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।शनिवार सुबह रेस्टोरेंट के पीछे वाले हिस्से में रखे सामान में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें और धुआं ऊपर आसमान तक दिखाई देने लगा।आग रेस्टोरेंट की किचन में लगी थी। सूचना मिलते ही वहां मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।होटल संचालक के अनुसार,आग किचन की चिमनी में लगी थी।चिमनी में कई साल से ऊपर तक तेल जमा था। अब इसी तेल ने आग पकड़ ली।उनका कहना है कि जब तक जमा तेल पूरी तरह जल नहीं जाता, तब तक धुआं निकलता रहेगा।संचालक के अनुसार आग से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
पांच फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं
आग की सूचना मिलते ही पांच फायर ब्रिगेड एक साथ मौके पर पहुंचीं।कोटगेट पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई।पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास का इलाका बंद कर दिया।मॉल की तरफ आने वाले दोनों रास्तों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई, ताकि दमकलों को आग बुझाने में परेशानी न हो।
आसपास की होटलों से भी लोग बाहर आए
होटल के आसपास की दूसरी होटलों में भी पर्यटक ठहरे हुए थे।आग की सूचना मिलते ही वहां मौजूद लोग भी बाहर आ गए।एहतियात के तौर पर सभी लोगों को एक बार बाहर निकाल लिया गया था।बाद में स्थिति सामान्य होने पर सभी अपने-अपने कमरों में वापस चले गए।आग की घटना में किसी के घायल होने या किसी दूसरे नुकसान की सूचना नहीं है।
किचन का सामान जलकर राख
दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।आग से रेस्टोरेंट की किचन में रखा सामान जलकर राख हो गया।आग लगने के कारण और इससे हुए नुकसान का अभी आकलन किया जा रहा है
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं