मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

सरकारी शिक्षक झूला फांसी के फंदे पर

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के उदरासर गांव में मंगलवार सुबह एक सरकारी शिक्षक

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
सरकारी शिक्षक झूला फांसी के फंदे पर

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के उदरासर गांव में मंगलवार सुबह एक सरकारी शिक्षक का शव कमरे में पंखे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।सूचना पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने के एएसआई महेश कुमार ढाका पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी,जिसके बाद परिजन भी बीकानेर से उदरासर पहुंच गए।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 48 वर्षीय गणेश प्रकाश जोहिया के रूप में हुई है,जो वैद्य मघाराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।उनका शव कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला।प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट हो सकेगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: