आरएसवी स्कूल के विद्यार्थियों की ऐतिहासिक सफलता
तहलका न्यूज,बीकानेर।श्रीगंगानगर में 28 जुलाई से 31 जुलाई तक आयोजित सीबीएसई क्लस्टर टेबल टेनिस टूर्नामेंट

तहलका न्यूज,बीकानेर।श्रीगंगानगर में 28 जुलाई से 31 जुलाई तक आयोजित सीबीएसई क्लस्टर टेबल टेनिस टूर्नामेंट में आरएसवी के अंडर 14 में विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त करके गोल्ड मेडल प्राप्त किया।इस टीम में रिषभ, पीयूष,विनायक,विभोर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और सीबीएसई नेशनल में भी अपना चयन कराया।अंडर 14 बालिका वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त करके ब्रॉन्ज मेडल जीता इस टीम में मिताक्षी,तन्वी,कुमुद ने उत्कर्ष प्रदर्शन करके तीसरा स्थान प्राप्त किया।दौसा में आयोजित सीबीएसई वेस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता 25 जुलाई से 29 जुलाई तक आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में भी आरएसवी के डेनी गोदारा ने गोल्ड मेडल जीता और अंकित ने सिल्वर मेडल जीतकर सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए अपना चयन कराया।विद्यार्थियों की सफलता में टेबल टेनिस कोच राहुल भोजक ओर ताइक्वांडो कोच जितेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा।विद्यालय के सीईओ आदित्य स्वामी ने विद्यार्थियों की सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं