मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

जीवन ज्योति सोसाइटी की मानवीय पहल,कन्याओं के विवाह में बढ़ाया सहयोग का हाथ

  तहलका न्यूज,बीकानेर।जीवन ज्योति सोसाइटी द्वारा दो जरूरतमंद कन्याओं के विवाह को लेकर मानवीय पहल

2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
जीवन ज्योति सोसाइटी की मानवीय पहल,कन्याओं के विवाह में बढ़ाया सहयोग का हाथ

 

तहलका न्यूज,बीकानेर।जीवन ज्योति सोसाइटी द्वारा दो जरूरतमंद कन्याओं के विवाह को लेकर मानवीय पहल करते हुए विवाह के लिए आवश्यक सामग्री एवं आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।संस्था के प्रयासों से दानदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया,जिसके माध्यम से विवाह समारोह से जुड़ी विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा किया जा रहा है।इसी कड़ी में दानदाताओं के सहयोग से जीवन ज्योति सोसाइटी द्वारा विवाह समारोह में लगभग 500 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है।संस्था की ओर से यह व्यवस्था पूरी जिम्मेदारी के साथ संपन्न करवाई जाएगी,ताकि जरूरतमंद परिवार की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक और गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।सोसाइटी की संचालिका एवं संस्थापिका सुमन जैन ने कहा कि संस्था का प्रयास है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में किसी प्रकार की कमी महसूस न हो।समाज के सहयोग से न केवल विवाह की आवश्यक सामग्री एवं राशि उपलब्ध करवाई जा रही है,बल्कि विवाह में आने वाले मेहमानों के भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।उन्होंने कहा कि यह सेवा तभी संभव है जब समाज के दानदाता और सहयोगकर्ता मिलकर जरूरतमंद परिवारों का साथ दें।इस अवसर पर विवाह हेतु एकत्रित की गई सहयोग सामग्री एवं राशि दोनों कन्याओं की माता श्रीमती बसंती को सौंपी गई।परिवार की ओर से जीवन ज्योति सोसाइटी एवं सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम में जीवन ज्योति सोसाइटी की संचालिका एवं संस्थापिका सुमन जैन,सुजाता पेड़ीवाल, सरिता नेगी,अर्चना जैन,विनय जैन,मोहम्मद जफर एवं इशिका जैन उपस्थित रहे।जीवन ज्योति सोसाइटी ने समाज के सक्षम लोगों से अपील की कि वे जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करें। संस्था का संदेश है कि“बूंद-बूंद से घड़ा भरता है और छोटे-छोटे सहयोग से किसी बेटी का घर बसता है।”

 

 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: