आईएएस खडगावत पहुंचे कर्मचारी राज्य बीमा निगम डिस्पेंसरी में
पचीसिया ने उठाई सीबीसी मशीन उपलब्ध करवाने की मांग तहलका न्यूज,बीकानेर।बीकानेर जिला उद्योग संघ

पचीसिया ने उठाई सीबीसी मशीन उपलब्ध करवाने की मांग
तहलका न्यूज,बीकानेर।बीकानेर जिला उद्योग संघ स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम डिस्पेंसरी नम्बर 2 में संयुक्त शासन सचिव कर्मचारी राज्य बीमा निगम महेंद्र खडगावत पहुंचे|बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने खडगावत का स्वागत करते हुए मांग की कि इलाज हेतु आने वाले श्रमिकों के लिए इस डिस्पेंसरी में सीबीसी मशीन की उपलब्धता नहीं है जिसके कारण श्रमिकों को खून की जांच करवाने के लिए अन्य सरकारी संस्थानों में जाना पड़ता है|वर्तमान में इस डिस्पेंसरी में प्रतिदिन 60 से 70 मरीजों का ओपीडी रहता है|बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा पिछले कई दशकों से इस डिस्पेंसरी का रखरखाव किया जाता रहा है और इस डिस्पेंसरी के कारण रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्र में रहने वाले ईएसआई से पंजीकृत श्रमिकों को काफी लाभ मिला है|खडगावत ने बताया कि शीघ्र ही इस डिस्पेंसरी में आवश्यक संसाधनों की पूर्ती करवाई जायेगी और श्रमिकों के हितों में आने वाली हर कमी को दूर किया जाएगा|अध्यक्ष पचीसिया ने खडगावत को बीकानेर जिला उद्योग संघ में एक ही छत के नीचे स्थापित किये गये 500 वर्षों के इतिहास को समेटी आर्ट गैलेरी का अवलोकन करवाया|इस अवसर पर निष्ठा पारख,केदारनाथ अग्रवाल,निर्मल पारख,राजीव शर्मा आदि उपस्थित हुए |
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं