जानलेवा माँझों से नागरिकों को बचाना हमारा नैतिक कर्तव्य
तहलका न्यूज,बीकानेर।बीकानेर में लगातार कहर ढा रहे मांझों के खिलाफ जिला प्रशासन की टीम पूरी

तहलका न्यूज,बीकानेर।बीकानेर में लगातार कहर ढा रहे मांझों के खिलाफ जिला प्रशासन की टीम पूरी मशक्कत के साथ काम कर रही है और जिला प्रशासन की इसी मुहीम का हिस्सा बनते हुए बीकानेर जिला उद्योग संघ ने शहर के नागरिकों को चाइनीज सहित सभी प्रकार के मांझे से बचाव हेतु मांझा बचाव उपकरण संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा के नेतृत्व में आमजन को भेंट किये गये|अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ का मुख्य उद्देश्य चाइनीज सहित सभी मांझे से नागरिकों के साथ होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव करवाना है और अगर हम किसी एक व्यक्ति का भी जीवन बचा पाने में सफल हुए तो यह हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि साबित होगी| संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ की जनहित की यह पहल अन्यों के लिए भी प्रेरणादायी सिद्ध होगी और यह मानव जीवन बचाने में भी एक महत्त्वपूर्ण पहल के रूप में काम करेगी|जिला प्रशासन अपनी और से चाइनीज मांझे के भंडारण व विक्रय करने वालों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाए हुए हैं और द्वारकाप्रसाद पचीसिया और उनकी पूरी टीम द्वारा किया गया मानव जीवन की सुरक्षा में यह नवाचार निश्चय ही किसी नागरिक को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाने में कारगर सिद्ध होगा|इस अवसर पर जयचंद लाल डागा,गणेश बोथरा,राजेश चूरा,चंचल हर्ष,पंडित प्रदीप किराड़ू,वीरेंद्र किराड़ू,डूंगरमल प्रजापत,पवन पचीसिया सहित कई उद्यमी उपस्थित हुए।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं