मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

झंवर राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य,बिहाणी प्रदेशाध्यक्ष बनी

तहलका न्यूज,बीकानेर। उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक महेश महिला संगठन के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए।यह चुनाव प्रक्रिया

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
झंवर राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य,बिहाणी प्रदेशाध्यक्ष बनी

तहलका न्यूज,बीकानेर। उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक महेश महिला संगठन के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए।यह चुनाव प्रक्रिया जसवंत भवन, जस्सूसर गेट के अंदर में आयोजित की गई।चुनाव अधिकारी लता मूंधड़ा एवं चुनाव पर्यवेक्षक किरण झंवर के मार्गदर्शन तथा कार्य समिति सदस्य सरिता बिहाणी की गरिमामयी उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।इस अवसर पर सर्वसम्मति से निशा झंवर को राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य,गंगानगर की सुनीता बिहाणी प्रदेशाध्यक्ष,बीकानेर की विभा बिहाणी प्रदेश सचिव, सरदारशहर की राजकुमारी लखोटिया कोषाध्यक्ष,गंगानगर की सरोज लखोटिया को संगठन मंत्री का दायित्व मिला।कार्यक्रम का संचालन ज्योति दरगड एवं मोनिका पच्चीसिया ने किया।इस अवसर पर प्रदेश सचिव बेबी करनानी,सुनीता डागा,कंचन राठी,चंद्रकला कोठारी, भारती डागा,ललिता सोमानी,उर्मिला चितलांगिया,शांति लखोटिया,निर्मला डागा,राज पेडीवाल,ममता चांडक,विद्या मूंधडा,सीमा चांडक,भारती डागा,अंजू लोहिया एवं सरला लोहिया,अनूभा बागड़ी सहित अनेक गणमान्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: