मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

जोशीवाड़ा के युवक पर जानलेवा हमला,हथियारों से लैस बदमाशों ने की मारपीट

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के गंगाशहर थाना इलाके में एक युवक के साथ धारदार हथियारों से जानलेवा

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
जोशीवाड़ा के युवक पर जानलेवा हमला,हथियारों से लैस बदमाशों ने की मारपीट

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के गंगाशहर थाना इलाके में एक युवक के साथ धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया है।गौरव जोशी पुत्र सुनील जोशी के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की है।बताया जा रहा है कि गौरव अपने साथी के साथ गंगाशहर बाजार में छत्ता खा रहा था कि इसी दौरान हथियारों से लैस होकर आएं ओर गौरव पर हमला बोल दिया।अपना बचाव करने के लिये गौरव एक दुकान में भी भागा।किन्तु बदमाशों ने सरियों व लोहे की रोड से उसके हाथ,पांव व सिर पर वार किया।जिसे बचाने के लिये उसके हाथ पर गंभीर चोटें आई है।पता चला है कि उसके पांव में भी सरियों से वार किये गये।फिलहाल गौरव के परिजन व रिश्तेदार थाने में जमा है और हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है।उधर तुरंत गौरव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि हमलावर फड़बाजार अथवा रोशनीघर चौराहे इलाके के है।पुलिस बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: