मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

काला अध्यक्ष,प्रजापत सचिव निर्वाचित

तहलका न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिला टेंट व्यवसाय वेलफेयर समिति के चुनाव शनिवार को स्थानीय एच एस

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
काला अध्यक्ष,प्रजापत सचिव निर्वाचित

तहलका न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिला टेंट व्यवसाय वेलफेयर समिति के चुनाव शनिवार को स्थानीय एच एस पैलेस मे सर्वसहमति से सम्पन्न हुए। राजस्थान टेंट डीलर समिति के संरक्षक व बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया की उपस्थिति में सर्वसम्मिति से राजेंद्र काला को अध्यक्ष,किशन लाल प्रजापत को सचिव व भागीरथ गहलोत को कोषाध्यक्ष पद पर चुना गया। जिला टेंट के पूर्व अध्यक्ष पूनम कच्छावा के अनुसार समिति के सभी 234 सदस्यों की सहमति से आगामी 2 वर्ष के लिए ये नियुक्ति की गई है।
इस अवसर पर लोकेश चतुर्वेदी,विमल दम्मानी,मनोज तिवारी,मदन पुरोहित,विजय शंकर पंचारिया,केदार गहलोत,नंदू सिंह शेखावत,भीमसेन शर्मा श्याम मारू,बुलाकी चौधरी,मनीष दम्मानी,विजेंद्र सिंह भाटी,राजेंद्र सांखला,पूनम प्रजापत आदि टेंट व्यवसायि उपस्थित थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: