मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

बीकानेर में मीडिया प्रकोष्ठ का गठन,पदाधिकारियों ने ली शपथ

तहलका न्यूज,बीकानेर।समाज संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से श्री खत्री

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
बीकानेर में मीडिया प्रकोष्ठ का गठन,पदाधिकारियों ने ली शपथ

तहलका न्यूज,बीकानेर।समाज संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से श्री खत्री मोदी समाज सार्वजनिक प्रन्यास द्वारा श्री खत्री मोदी भवन में मीडिया प्रकोष्ठ के विस्तार एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में समाज की गतिविधियों,जनहित कार्यों एवं सामाजिक सरोकारों को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मीडिया प्रकोष्ठ का गठन किया गया।इस अवसर पर नवगठित मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों रामरतन मोदी,उमेश मोदी,प्रदीप मोदी,पुरुषोत्तम मोदी खाजूवाला,विजय कपूर,बालकृष्ण मोदी,किशन मोदी उर्फ बाबू बीकानेरी को शपथ दिलाकर प्रमाण पत्र दिए गये।प्रन्यास पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में मीडिया समाज और संगठन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करता है।मीडिया प्रकोष्ठ के गठन से समाज की गतिविधियों का प्रभावी प्रचार-प्रसार होगा तथा समाज के विभिन्न कार्यक्रमों और उपलब्धियों को अधिक व्यापक पहचान मिलेगी।कार्यक्रम में प्रन्यास के पदाधिकारियों,समाज के वरिष्ठजनों एवं गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति रही। अध्यक्ष श्याम मोदी को कोषाध्यक्ष सचिन मोदी वह प्रचार मंत्री नितिन खत्री सभी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज हित में सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: