मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पार

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। अज्ञात चोर

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पार

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। अज्ञात चोर कभी घरों को तो कभी दुकानों को अपना निशाना बना रहे है। वहीं घर के आगे खड़े वाहनों को भी पलक झपकते ही पार करने से भी बाज नहीं आ रहे है। ताजा मामला अमरसिंहपुरा इलाके का है।गुरुवार शाम लगभग 5 बजे मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई है।जानकारी के अनुसार रविन्द्र सिंह अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी कर थोड़ी देर के लिए घर के अंदर गए थे,इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया।घटना के संबंध में क्षेत्र के विभिन्न घरों के सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त हुए हैं,जिनमें संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहा है।स्थानीय निवासियों ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ने की मांग की है।क्षेत्रवासियों ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने वाहनों को पार्क करते समय अतिरिक्त सुरक्षा उपाय अपनाएं और सतर्क रहें।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: