अब इस दिन निकलेगी निकाय और जिला प्रमुखों की आरक्षण लॉटरी
जयपुर।आगामी निकाय और पंचायत चुनावों में प्रमुखों की आरक्षण लॉटरी को लेकर अब इंतजार खत्म

जयपुर।आगामी निकाय और पंचायत चुनावों में प्रमुखों की आरक्षण लॉटरी को लेकर अब इंतजार खत्म हुआ।मेयर व जिला प्रमुखों की लॉटरी के लिये स्वायत्त शासन विभाग की ओर से तारीख का ऐलान कर दिया गया है।इनकी आरक्षण लॉटरी 13 अगस्त को निकाली जाएगी। लॉटरी के लिए प्रदेश की सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों को सरकार ने लॉटरी में शामिल होने का पत्र भेजा है।स्वायत्त शासन निदेशालय के निदेशक से जारी आदेशों के मुताबिक आगामी नगरीय निकाय (नगर निगम,नगर परिषद,नगर पालिका) में निकाय प्रमुखों (मेयर,सभापति,चैयरमैन) की लॉटरी 13 अगस्त को स्वायत्त शासन निदेशालय में सुबह 10.30 बजे निकाली जाएगी।आपको बता दें कि प्रदेश की सभी 309 नगरीय निकायों में अगले महीने चुनाव करवाए जाएंगे।जबकि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के तहत प्रदेश के सभी 41 जिला प्रमुखों के आरक्षण की लॉटरी 13 अगस्त को ही दिन में 3.15 बजे इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान जेएलएन मार्ग पर निकाली जाएगी।
कलेक्ट्री में निकलेगी वार्डो की लॉटरी
निकायों में मौजूद वार्डो की आरक्षण लॉटरी भी अगले सप्ताह 15 से 17 अगस्त के बीच निकाली जा सकती है। ये लॉटरी जिलों में कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय पर ही निकाली जाएगी।इस लॉटरी में एससी,एसटी,ओबीसी और महिला वर्ग के आरक्षण के लिए लॉटरी निकाली जाएगी।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं