एक ने खुद को मारी गोली, दूसरा फांसी के फंदे पर झूला
तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले में आत्महत्याओं के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। हालात

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले में आत्महत्याओं के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। हालात यह है कि आएं दिन किसी न किसी थाना इलाके में आत्महत्या हो रही है। हालांकि इसको लेकर पुलिस की ओर से भी रोकथाम के प्रयास हेतू कार्यक्रम चलाया गया। लेकिन उसका असर भी नहीं दिख रहा है।शहर के दो अलग अलग थाना इलाकों में आत्महत्या की घटनाएं सामने आई है। शहर के सदर थाना क्षेत्र में एक युवक ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवनलीला को समाप्त कर लिया है। युवक ने देसी पोटाश पिस्टल का इस्तेमाल करते हुए अपने सिर में गोली चला ली,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान कुंदन कुमार प्रजापत के रूप में हुई है। घटना के वक्त परिवार के सदस्य एक शादी समारोह में गए हुए थे,जिससे वह घर में अकेला था। इसी दौरान उसने पहली मंजिल पर बने कमरे में यह कदम उठा लिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके से हथियार भी बरामद कर लिया गया है। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक मानसिक तनाव से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि वह पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
घर मेेें लगाई फांसी
उधर गंगाशहर थाना इलाके में एक युवक फांसी के फंदे पर झूल गया। बताया जा रहा है कि सुजानदेसर स्थित गंगा रेजिडेन्सी में युवक ने अपने घर में फांसी का फंदा लगा लिया। सूचना पर खादिम खिदमतगार सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादार मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से शव को नीचे उतारकर मोर्चरी भिजवाया। मृतक की पहचान सुभाष के रूप में हुई है।
सड़क पर मिला शव
वहीं गंगाशहर थाना इलाके में एक व्यक्ति का शव सड़क पर मिला। सूचना पर खादिम खिदमतगार सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों ने शव को पीबीएम भिजवाया। बताया जा रहा है कि पुलिस को मोहता सराय स्थित सोहन की बाड़ी के पास व्यक्ति के शव की पुलिस को सूचना मिली। शव की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप सा मच गया।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं