धर्मानुसार अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए:आशीष महाराज
तहलका न्यूज,बीकानेर।जयपुर रोड़ पर स्थित श्री श्याम मंदिर में आज द्वितीय दिन की श्रीश्याम कथा

तहलका न्यूज,बीकानेर।जयपुर रोड़ पर स्थित श्री श्याम मंदिर में आज द्वितीय दिन की श्रीश्याम कथा पूज्य दाताश्री जी महाराज जी के पावन सानिध्य में संपन्न हुई,कथावाचक गौवत्स आशीष महाराज जी ने नववर्ष 2026 की सभी को शुभकामनाएँ प्रदान की और कहा कि हमें बुरे व्यसनों से दूर रहना है,आज कथा में बर्बरीक जी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर विस्तारपूर्वक कथा सुनाई,कि हमें धर्मानुसार अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए,आज युवा पीढ़ी को पाश्चात्य सभ्यता से दूर रहना चाहिए,सनातन संस्कृति के अनुसार जीवन जीना चाहिये,श्री श्याम कथा श्रवण करने हेतु पूरा पाण्डाल श्याममय हो गया,सभी श्याम भक्तों ने कथा का श्रवण कर भगवान श्री श्याम की कृपा प्राप्त की,मीडिया प्रभारी बालमुकुन्द जी ने बताया कि यह कथा सुनने हजारों श्रद्धालु व अनेक गणमान्य लोग पहुंच रहे हैं,कथा आरती के बाद भव्य भण्डारा हुआ जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने श्रीश्याम प्रसाद ग्रहण किया,यह भण्डारा नित्य चलेगा
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं