मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

पिकअप-बाइक भिड़ंत, दो युवक घायल

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में देर रात रामसरा फांटा के पास पिकअप और बाइक

2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
पिकअप-बाइक भिड़ंत, दो युवक घायल

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में देर रात रामसरा फांटा के पास पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा रात करीब 11 बजे हुआ, जिसमें बाइक सवार दो युवकों के पैरों में गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बीकानेर स्थित पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घायलों की पहचान बिग्गा निवासी मामराज गोदारा और बिग्गा रामसरा निवासी खिराजराम नायक के रूप में हुई है। दोनों बाइक से जा रहे थे, तभी सामने से आ रही पिकअप से भिड़ंत हो गई।

पैरों में फ्रैक्चर, हालत स्थिर

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को संभालकर एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक्स-रे जांच में दोनों के पैरों में फ्रैक्चर की पुष्टि की। बेहतर उपचार के लिए उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल भेजा गया।डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है, हालांकि पूरी तरह स्वस्थ होने में समय लगेगा।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।

 

 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: