मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

इन मोटरसाइकिल चोरों को पुलिस ने दबोचा,बाइक भी बरामद

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर की कोटगेट थाना पुलिस टीम ने वाहन चोरी का पर्दाफाश करते हुए दो

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
इन मोटरसाइकिल चोरों को पुलिस ने दबोचा,बाइक भी बरामद

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर की कोटगेट थाना पुलिस टीम ने वाहन चोरी का पर्दाफाश करते हुए दो आदतन वाहन चोरों को गिरफ्त में लिया है।जिनके पास से चार मोटरसाइकिलें बरामद की है।थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि टीम ने आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राजीव नगर निवासी 23 वर्षीय प्रकाश नायक और सर्वोदय बस्ती निवासी 27 वर्षीय रामचन्द्र को पकड़ा है।पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बीकानेर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।पुलिस के अनुसार आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।पुलिस ने उनके कब्जे से एक चोरीशुदा मोटरसाइकिल व अन्य तीन चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य वारदातों में भी आरोपियों की संलिप्तता की जांच कर रही है।कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह,एएसआई रेंवतराम,हैड कांस्टेबल हेतराम,कांस्टेबल संपतलाल व संजय शामिल रहे।वहीं,कांस्टेबल संपतलाल की विशेष भूमिका रही।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: