मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर तैयारियां परवान पर,पचीसिया ने किया रथों का पूजन

तहलका न्यूज,बीकानेर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 जुलाई को होने वाली रथ

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर तैयारियां परवान पर,पचीसिया ने किया रथों का पूजन
तहलका न्यूज,बीकानेर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 जुलाई को होने वाली रथ यात्रा से पहले भगवान जगन्नाथ,बलभद्र और सुभद्रा जी के रथों का पूजन संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया द्वारा किया गया तथा कल आयोजित होने वाली रथ यात्रा के सम्बंध में सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इसके साथ ही मंदिर में हवन भी सम्पन्न हुआ।समिति के अध्यक्ष घनश्याम लखानी ने बताया कि इस बार नवनियुक्त संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया के अनुभव, मार्गदर्शन व सहयोग से मंदिर के विकास कार्यों में तेजी के साथ साथ धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।पुजारी परिवार से गणेश पांडे,पीयूष सिंघवी,वीरेंद्र किराडू,आनंद बोहरा के साथ अन्य भक्तगणों ने पूजन ओर हवन में हिस्सा लिया और मंदिर मे यात्रा संबंधी संपूर्ण व्यवस्थाओं को पूर्ण किया गया ।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: