नेशनल गेम्स की नेटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान टीम को रजत पदक
तहलका न्यूज,बीकानेर।खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स की नेटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते

तहलका न्यूज,बीकानेर।खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स की नेटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीतकर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।जिला नेटबॉल संघ के अध्यक्ष प्रेम चौधरी ने बताया कि यह प्रतियोगिता चंडीगढ़ में आयोजित की गई थी,जिसमें 30 वर्ष से अधिक एवं 40 वर्ष तक के आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह बहु-खेल (मल्टी स्पोर्ट्स) प्रतियोगिता थी,जिसमें विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।संघ की सचिव निशा लिम्बा ने बताया कि इस उपलब्धि में बीकानेर की अहम भागीदारी रही। टीम में बीकानेर से उपकप्तान के रूप में जिला नेटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष प्रभाकर गहलोत शामिल रहे,जिनका टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम का नेतृत्व कप्तान अभिषेक चांवरिया ने किया,जबकि कमलेश सिंह ने भी पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम कोच राहुल कृष्णिया के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने अनुशासित एवं उच्च स्तरीय खेल का प्रदर्शन किया।खेलो मास्टर्स के सचिव लोकेश यादव ने टीम की इस उपलब्धि को खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम बताते हुए सभी को बधाई दी।विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि वर्ष 2028 में दिल्ली में आयोजित होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन इसी टूर्नामेंट के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा,जिससे इस प्रतियोगिता का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।इस उपलब्धि पर जिला नेटबॉल संघ,बीकानेर ने प्रभाकर गहलोत सहित समस्त टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। संघ के संयुक्त सचिव शौकत अली ने कहा कि यह उपलब्धि बीकानेर के खिलाड़ियों के लिए गर्व का विषय है तथा इससे युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलेगी।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं