डॉ थानवी व चौधरी को समरसता गौरव अवार्ड
जयपुर। विश्व बंधुत्व एकामहे की अवधारणा को साकार करने वाला संगठन अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा

जयपुर। विश्व बंधुत्व एकामहे की अवधारणा को साकार करने वाला संगठन अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा राजस्थान के समृद्ध इतिहास,सांस्कृतिक विरासत एवं गौरवशाली परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से राजस्थान स्थापना दिवस पर 30 मार्च को समृद्ध सांस्कृतिक सम्मेलन एवं विचार प्रेजेंटेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जयपुर में 25 राष्ट्रों के राष्ट्रध्वजों के सानिध्य में सम्पन्न होगा।मंच के संयोजक एवं नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति के विशिष्ट सलाहकार डॉ.कुलदीप प्रसाद शर्मा,एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान दिवस महोत्सव पर चयनित प्रतिभा बीकानेर के डॉ पंकज थानवी व शंकर लाल चौधरी प्रोपराइटर जांगू ब्रदर्स एंड कंपनी को समारोह में मंच के प्रेरणास्रोत अतिथियों के कर कमलों द्वारा प्रतिष्ठित “राजस्थान समरसता गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं