कल से चार दिन तक रहेगी स्कूलों में छुट्टी
तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले में बढ़ते सर्दी के प्रकोप को देखते हुए आखिरकार जिला कलक्टर ने तीन

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले में बढ़ते सर्दी के प्रकोप को देखते हुए आखिरकार जिला कलक्टर ने तीन दिनों की छुट्टी की घोषणा करते हुए कक्षा 9 से 12 तक का स्कूल समय परिवर्तित करने के आदेश जारी किये है।जारी आदेश के अनुसार सभी सरकारी,गैर सरकारी, आंगनबाड़ी,मदरसों व सीबीएसई से संबंधित स्कूलों में कक्षा आठ तक अध्ययरत विद्यार्थियों का 8 से 10 जनवरी तक शैक्षणिक अवकाश रहेगा। वहीं कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों का स्कूल समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रखा गया है। इस दौरान कार्मिकों को स्कूल जाना होगा। गौरतलब रहे कि 11 जनवरी को रविवार के चलते स्कूल नहीं खुलेंगे।जिले के समस्त संस्था प्रधानों को आदेशों की अक्षरशः पालना करने के निर्देश दिए हैं। यदि कोई संस्था प्रधान इन आदेशों की अवहेलना करता है तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं