मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

नहर में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के लूणकरनसर थानान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-62 स्थित मलकीसर नहर की पुलिया के पास

2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
नहर में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के लूणकरनसर थानान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-62 स्थित मलकीसर नहर की पुलिया के पास युवक और युवती के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों के हाथ आपस में बंधे हुए थे,जिसके चलते पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे है। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान पीपेरा निवासी 20 वर्षीय सुमन पुत्री ओमप्रकाश तथा सूरतगढ़ सिटी के संगर निवासी मुकेश पुत्र कालूराम के रूप में हुई है। परिजनों ने सोमवार सुबह करीब 6 बजे दोनों के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिया के पास दोनों के मोबाइल फोन मिलने के बाद नहर में तलाशी अभियान शुरू किया गया।करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर लगभग 12 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-62 से करीब 100 मीटर अंदर नहर में दोनों के शव बरामद किए गए।थानाधिकारी गणेश विश्नोई ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। दोनों शवों को लूणकरणसर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने शाम तक लूणकरनसर में ही शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा। परिजनों की ओर से मर्ग दर्ज करवाई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: