मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

एसपी ने किया एएसआई को निलंबित

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए नोखा थाना में पदस्थापित

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
एसपी ने किया एएसआई को निलंबित

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए नोखा थाना में पदस्थापित एएसआई मानवेंद्र सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।यह कार्रवाई एक महिला द्वारा की गई गंभीर शिकायत के आधार पर की गई है।जानकारी के अनुसार,महिला की शिकायत मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विभागीय स्तर पर जांच कराई गई।प्रारंभिक जांच में शिकायत को गंभीर पाए जाने पर एएसआई मानवेंद्र सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।इस कार्रवाई को बीकानेर पुलिस की अनुशासनात्मक व्यवस्था और शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता के रूप में देखा जा रहा है।विशेष रूप से महिलाओं से जुड़े मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई का यह उदाहरण माना जा रहा है।पुलिस अधीक्षक कच्छावा ने इस कार्रवाई के जरिए स्पष्ट संदेश दिया है कि विभाग में अनुशासनहीनता,दुर्व्यवहार अथवा पद का दुरुपयोग किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले पुलिसक र्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: