मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

दो समुदाय में जमकर चले पत्थर,लाठी-डंडे

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के कोटगेट थानान्तर्गत फड़बाजार क्षेत्र में देर रात एक ही समुदाय के

2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
दो समुदाय में जमकर चले पत्थर,लाठी-डंडे

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के कोटगेट थानान्तर्गत फड़बाजार क्षेत्र में देर रात एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच अचानक विवाद भड़क गया,जो देखते ही देखते हिंसक रूप में बदल गया। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले,जिससे कई लोग घायल हुए है। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने बचकर सुरक्षित स्थानों पर शरण ली।जानकारी मिली है कि क्षेत्र में नशे की बिक्री को लेकर पिछले कई दिनों से दोनों पक्षों के बीच तनातनी चल रही थी। शनिवार देर रात यह विवाद उग्र रूप ले बैठा और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। झड़प के दौरान कुछ लोगों को चोटें आईं,जिन्हें बाद में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला करते नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चला है कि यह विवाद किन किन के बीच हुआ और कौन लोग इसमें घायल हुए है। बता दें कि इसी माह में यह दूसरी घटना है। जब फड़बाजार में इस प्रकार के विवाद के चलते दो पक्ष आमने सामने हुए है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: