खंडहरनुमा क्वार्टर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव
तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में खंडरनुमा क्वार्टर में एक युवक का शव मिलने से

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में खंडरनुमा क्वार्टर में एक युवक का शव मिलने से खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि शव के पास के बड़ी मात्रा नशे का सामान व वेस्ट इन्जेक्शन मिले है।जानकारी मिली है कि पुराने हाउसिंग बोर्ड कार्यालय के खंडहरनुमा क्वार्टर में एक युवक का शव मिलने सूचना पर सामाजिक संगठनों के सेवादार मौके पर पहुंचे और पुलिस के सहयोग से शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।मृतक की पहचान मुक्ता प्रसाद निवासी 25 वर्षीय अजय मौर्य के रूप में हुई है।संभवत युवक की मौत नशे के ओवरडोज की वजह से हुई है।खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान से सोएब भाई,मोहम्मद जुनैद,मोहम्मद सत्तार और राजकुमार खडग़ावत एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे।मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस के हनुमान और संजय सहित टीम की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया,जहां चिकित्सकीय मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया।पुलिस युवक की मौत के कारणों और घटना से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं