मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

रंगीलो सावन में दिखा महिला सशक्तिकरण का रंग

तहलका न्यूज,बीकानेर।अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला विंग की ओर से महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सहभागिता को

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
रंगीलो सावन में दिखा महिला सशक्तिकरण का रंग

तहलका न्यूज,बीकानेर।अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला विंग की ओर से महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से’रंगीलो सावन महोत्सव एवं प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक सिद्धि कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।आयोजन में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा 200 से अधिक प्रतिभागियों ने अलग अलग श्रेणी में ऑनलाइन पंजीयन करवाया।मुख्य अतिथि विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा कि”सावन उमंग,उत्साह और भारतीय संस्कृति से जुड़ा पर्व है।महिलाओं द्वारा इस तरह के आयोजन करना केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं,बल्कि महिला शक्ति और प्रतिभा को मंच देने की एक सार्थक पहल है।ऐसे आयोजनों से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।उन्होंने अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला विंग की पूरी टीम को आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: