मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

बकाया वसूल करने वाली बिजली कंपनी खुद डिफाल्टर

तहलका न्यूज,बीकानेर। आम उपभोक्ताओं के बकाया वसूली को लेकर हंगामा मचाने वाली बिजली की निजी

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
बकाया वसूल करने वाली बिजली कंपनी खुद डिफाल्टर

तहलका न्यूज,बीकानेर। आम उपभोक्ताओं के बकाया वसूली को लेकर हंगामा मचाने वाली बिजली की निजी कंपनी के खुद के करोड़ों रूपये बकाया चल रहे है और वह इसका भुगतान नहीं कर रही है। जिससे लाखों के राजस्व का नुकसान हो रहा है। बताया जा रहा है कि नगर निगम की ओर से बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी बीकेईएसएल के करोड़ों रूपये का यूडी टैक्स निकाला है। जिसका वह भुगतान करने से बच रही है। दोहरा चरित्र रहने वाली निजी बिजली कंपनी के राजस्व बकाया को लेकर शहरवासियों में रोष है। लोगों का कहना है कि कंपनी एक महीने का बिल बकाया होने पर आम उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने में देरी नहीं करती,लेकिन खुद करोड़ों का सरकारी टैक्स दबाकर बैठी है।

सरकारी बिल्डिग़ का भी नहीं देती किराया
सूत्रों से यह भी जानकारी सामने आ रही है कि जिन जिन सरकारी बिल्डिग़ में बिजली कंपनी के ऑफिस संचालित हो रहे है। उनका नियमित किराया भी कंपनी की ओर से नहीं दिया जाता है। ऐसे में कंपनी सरकार से ही एमओयू कर सरकार को ही राजस्व का चूना लगा रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: